Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

UP में लगातार तापमान में गिरावट से बढ़ रही ठंड, कई जिलों बारिश का जारी अलर्ट

Summary :

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही लगातार तापमान में भी गिरावट आ रही है। बता दें बारिश के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ रही है। अगले दो से तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने यूपी (UP) में बारिश होने की आशंका जताई है।हालांकि, राज्य के कई जिलों में खासकर की दिल्ली से सटे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है। UP में लगातार तापमान में गिरावट से बढ़ रही ठंड कई जिलों बारिश का जारी अलर्ट Noida-Ghaziabad में AQI बेहद खराब गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी…

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही लगातार तापमान में भी गिरावट आ रही है। बता दें बारिश के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ रही है। अगले दो से तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने यूपी (UP) में बारिश होने की आशंका जताई है।हालांकि, राज्य के कई जिलों में खासकर की दिल्ली से सटे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है।

  • UP में लगातार तापमान में गिरावट से बढ़ रही ठंड
  • कई जिलों बारिश का जारी अलर्ट
  • Noida-Ghaziabad में AQI बेहद खराब

गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही

आपको बता दें शनिवार को भी नोएडा, गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-116 में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 338 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। नोएडा में सुबह से ही स्मॉग देखने को मिला है। वहीं, गाजियाबाद में स्थिति और भी ज्यादा खराब है। यहां लोनी में एक्यूआई 341 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है।

शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 365 दर्ज

बता दें ऐसा ही हाल मेरठ का भी है। यहां पल्लवपुरम में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 365 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 351 और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। लखनऊ में एक्यूआई 247 रहा और हवा की गुणवत्ता खराब रही।

हवा की गुणवत्ता मोडिरेट श्रेणी में रही

UP Weather Update: दरअसल, उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 104 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मोडिरेट श्रेणी में रही। बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 288 रहा और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हापुड़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 297 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। प्रयागराज में एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मोडिरेट श्रेणी में रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner