अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री बैन

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला, 12 देशों के लिए एंट्री बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें अफगानिस्तान, म्यांमार और अन्य शामिल हैं। यह कदम राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा खतरों के मद्देनजर उठाया गया है। साथ ही, सात देशों के नागरिकों के प्रवेश को आंशिक रूप से सीमित किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरइसल ट्रंप ने 12 देशों अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही ट्रम्प ने सात देशों, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंधित और सीमित कर दिया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ये प्रतिबंध अप्रवासियों और गैर-आप्रवासियों के प्रवेश के बीच अंतर करते हैं, लेकिन दोनों पर लागू होते हैं।

ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा में लिखा है, “मेरे पहले प्रशासन के दौरान, मैंने विदेशी नागरिकों के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों को हमारी सीमाओं तक पहुँचने से सफलतापूर्वक रोका और जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा। साथ ही अमेरिका को वीजा जारी करने की प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अमेरिका में प्रवेश के लिए स्वीकृत किए गए नागरिक अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने का इरादा न हो।

सात देशों पर आंशिक प्रतिबंध

बता दें कि घोषणा में 12 देशों के लिए जारी निलंबन आदेश और सात देशों के लिए लगाए गए आंशिक प्रतिबंधों के बारे में बताया गया है कि अफ़गानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण है, जो एक आतंकवादी समूह है और उसके पास पासपोर्ट या नागरिक दस्तावेज़ जारी करने के लिए कोई सक्षम या सहकारी केंद्रीय प्राधिकरण नहीं है और उसके पास उचित जांच और जाँच के उपाय नहीं हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।