भारत में कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच गुरुवर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नेबताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 3.20 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध हैं।
मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक सभी माध्यमों से कुल 43,79,78,900 टीके मिल चुके हैं और 7,00,000 टीके दिए जाने हैं। अभी तक बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 40,59,77,410 टीकों की खपत हो चुकी है।
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 3.20 करोड़ से अधिक (3,20,01,490) टीके उपलब्ध हैं। उसने कहा कि केंद्र सरकार टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ था। देशव्यापी अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी निशुल्क टीके उपलब्ध करा रही है।


Download Android App
Download iOS App



