संसद के बाहर हरसिमरत कौर और रवनीत बिट्टू के बीच जुबानी जंग, कृषि कानूनों को लेकर एक दूसरे पर बरसे

Summary :

संसद के बाहर आज शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी जुबानी जंग से हंगामा खड़ा हो गया।

संसद के बाहर आज शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी जुबानी जंग से हंगामा खड़ा हो गया। कृषि कानूनों को लेकर दोनों नेता के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना उस वक़्त हुई जब पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। 
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही शिअद नेता तख्ती हाथ में लिए कृषि कानूनों का विरोध कर रही हैं। आज भी वह उसी प्रकार खड़ी थी, उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो शेयर किया। 

पेगासस और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष, हंगामे के कारण स्थगित हुई राज्यसभा

वीडियो में बिट्टू अकाली दल की नेता पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए तीनों कृषि कानून पारित कराने का आरोप लगाते दिख रहे हैं, जबकि हरसिमरत इसका प्रतिवाद करती नजर आ रही हैं। हरसिमरत ने ‘काले कानून रद्द करो’ के नारे भी लगाए। लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय और कुछ अन्य सांसद भी कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत के साथ खड़े थे।

Desk Team