उप राष्ट्रपति ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई, कहा निष्पक्ष तथा प्रामाणिक सूचना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए है जरूरी

Summary :

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश के सभी मीडियाकर्मियों को बधाई दी और उन्होंने झूठी व सनसनीखेज खबरों पर लगाम कसने के लिए कहा।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश के सभी मीडियाकर्मियों को बधाई दी और उन्होंने झूठी व सनसनीखेज खबरों पर लगाम कसने के लिए कहा। उन्होंने कहा, निष्पक्ष तथा प्रामाणिक सूचना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रेस दिवस 
देश मेें राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रत्येक वर्ष16 नवंबर को मनाया जाता है। उप राष्ट्रपति ने सभी को बधाई ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी मित्रों को हार्दिक बधाई। जनता को सही, निष्पक्ष, प्रामाणिक और सामयिक सूचना से शिक्षित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है।’’


 

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोके। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज में एकता, सौहार्द और सजगता बढ़ाने में होना चाहिए।’’

Desk Team