विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ शुरू होने के बाद से अतिरिक्त छह करोड़ ग्रामीण घरों को नल के पानी का कनेक्शन मिला है। पटेल ने कहा कि जल संरक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्राथमिकता है कि भविष्य की पीढ़ी को परेशान न होना पड़े। उन्होंने विश्व जल दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, सरकार हमारे बच्चों के लिए पानी का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है।
वर्ष 2019 में हुई थी ‘जल जीवन मिशन’ की शुरूआत
पटेल ने कहा हम सभी के लिए नल के पानी का कनेक्शन दिलाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जल जीवन मिशन’ शुरू होने के बाद से अतिरिक्त छह करोड़ ग्रामीण घरों को नल के पानी का कनेक्शन मिल गया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2019 में ‘जल जीवन मिशन’ शुरू किया। इसके तहत अभी तक 9,24,88,379 ग्रामीण घरों को नल के पानी का कनेक्शन मुहैया कराया गया है। पटेल ने भूजल संरक्षण की महत्ता के साथ साथ इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे यह वक्त की जरूरत है।
भारत भूजल का दोहन करने वाला सबसे बड़ा देश है : अशोक कुमार
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भारत भूजल का दोहन करने वाला सबसे बड़ा देश है। उन्होंने कहा, हम अपने पूर्वजों द्वारा संग्रहित 250 अरब लीटर भूजल का दोहन कर रहे हैं। अगर हम ऐसा ही करते रहे तो जल सारिणी नीचे जाती रहेगी और 25 वर्षों में हमारे पास पेयजल की किल्लत हो जाएगी।

Download Android App
Download iOS App