सेल्फी लेने लगा समर्थक तो राहुल गांधी ने हाथ पकड़कर दिया झटका, वीडियो शेयर कर बीजेपी ने लिया आड़े हाथों

Summary :

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत ने राहुल गांधी के इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है भाई

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर गई है। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की सुबह फ्लैग सेरेमनी हुई जिसके बाद वो आगे बढ़ी। वहीं, इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी एक शख्स का हाथ झटके दिखाई दे रहे हैं। 
जय सहरावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो किया शेयर
दरअसल, ये वीडियो दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में राहुल गांधी एक मंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी के पास खड़ा एक समर्थक अपने मोबाइल से कांग्रेस सांसद के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करता है कि राहुल उसका हाथ झटक देते हैं। 
 मोबाइल छीनने का प्रयास
राहुल वीडियो में समर्थक का हाथ पकड़ते और नीचे धकेलते हुए मोबाइल को छीनने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हालांकि, समर्थक मोबाइल छुड़ाकर वहां से निकल जाता है। इस पूरे घटनाक्रम की दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत ने वीडियो शेयर कर लिखा, ये क्या हो रहा है भाई।

Desk Team