गुजरात के जामनगर में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुजराती में जनता का अभिवादन किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन कोई संयोग नहीं है।
पीएम नरेंद्र मोदी और WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी है।
भारत से मेरा विशेष जुड़ाव, बोले घेबरेयेसस
घेबरेयेसस ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्कार से की और फिर गुजराती में भी बोले। शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर घेबरेयेसस ने कहा है कि भारत से मेरा विशेष जुड़ाव है। मैंने भारत से पारंपरिक दवाइयों के बारे में सीखा है। इसके लिए मैं अपने भारतीय शिक्षकों का बहुत आभारी हूं।
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
घेबरेयेसस ने आगे कहा कि साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करने के लिए विज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल करने से मदद करेगा। इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन करने लिए मैं पीएम मोदी और भारत सरकार का आभारी हूं। उन्होंने कहा है कि मैं भी बॉलीवुड फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं समझता हूं कि स्विस आल्प्स ‘बॉलीवुड’ प्रशंसकों के लिए एक पसंदीदा जगह है।
इससे पहले भारत पहुंचने के साथ ही घेबरेयेसस ने कहा था कि आयुष मंत्रालय के प्रतिनिधियों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभारी हूं। हम ऐसी चीजों पर काम कर रहे हैं जो आधुनिक स्वास्थ्य के साथ पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने की नींव रखेगी और दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित करेगी।


Download Android App
Download iOS App



