राहुल गांधी या नीतीश कुमार किसका होगा ‘INDIA’ पीएम का नया चेहरा ? जाने विस्तार में

Summary :

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जी हां हम उसी विपक्षी दल की बात कर रहे हैं जिसका निर्माण 18 जुलाई के दिन हुआ । भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन ये वह गठबंधन है जो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा करती है ।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जी हां हम उसी विपक्षी दल की बात कर रहे हैं जिसका निर्माण 18 जुलाई के दिन हुआ । भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन ये वह गठबंधन है जो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा करती है । इस गठबंधन में 26 पॉलीटिकल पार्टी शामिल है। इस गठबंधन की बागडोर इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के हाथ में है इनका एक ही एजेंडा है कि भारतीय जनता पार्टी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरा दे। इस गठबंधन की अब तक दो बैठक हो चुकी है यह पहली बैठक पटना में हुई थी और दूसरी बैठक बेंगलुरु में जहां बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान इस गठबंधन को एक नाम दिया गया। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि 26 दलों के एक गठबंधन में कौन सा ऐसा नाम है जो प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त किया जाएगा? इस सवाल को लेकर हर जगह कई उलझने दिखाई दे रही है जहां एक तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम आ रहा है तो वहीं दूसरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी प्रधानमंत्री के लिए सामने आ रहा है। 
प्रधानमंत्री के चेहरे की घोषणा लालू यादव पहले ही कर चुके हैं
23 जून 2023 के दिन बिहार की राजधानी पटना में पहली बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार कर रहे थे। इसमें 16 अपॉजिट पार्टी में हिस्सा लिया था। जिस दौरान लालू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की शादी की बात भी छेड़ी थी। सवाल तो यह उठता है कि इस पूरे बारात का दूल्हा कौन है ? और लालू यादव के उस बयान से यह तो स्पष्ट होता है कि कई लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त करना चाहते हैं क्योंकि पटना में हुई बैठक के दौरान लाल यादव ने कहा था कि राहुल गांधी को सेहरा बांध लेना चाहिए। इसकी दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई जहां यूपीए के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इस गठबंधन को अपना लिया।  जिसमें 10 और पार्टियों को इस गठबंधन में शामिल किया गया।  अबकी बार तीसरी बैठक महाराष्ट्र में होने वाली है जो 31 अगस्त से लेकर 1 सितंबर के बीच हो सकती है और इस मीटिंग की अध्यक्षता शिवसेना के प्रेसिडेंट उद्धव ठाकरे ही करने वाले हैं। 
किसका होगा इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम का चेहरा? 
इस सवाल को लेकर इस गठबंधन में कई लोगों ने कई अलग-अलग बयान दिए हैं जिसमें धनंजय सिंह का भी नाम शामिल है उन्होंने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को देखना चाहते हैं तो वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिया है साथ ही अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर इंडिया गठबंधन बना है तो सभी पार्टियों के आपसी विचार विमर्श के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा की विपक्षी गठबंधन से पीएम का चेहरा किसका होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चेहरा राहुल गांधी है कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी है राहुल गांधी थे और रहेंगे मैं कुछ अलग नहीं कहा यही बात खड़ी गई जी भी कह रहे हैं।

Desk Team