मशहूर भौतिक वैज्ञानिक, रॉबर्ट ओपेनहाइमर अपने मृत्यु के बाद आजकल सुर्ख़ियों में बन रहे है. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक फिल्म है, जी हाँ ये है जिसका नाम ओपनहाइमर है, और ये फिल्म रोबर्ट ओपेनहाइमर की ज़िन्दगी पर आधारित है. इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद कुछ ऐसे हैरान करने वाले खुलासे भी हैं, जिसको जानने के बाद शायद आपके भी होश उड़ जायेंगे. बता दें की बीतें दिनों एक किताब प्रकाशित हुई जिसमें, रॉबर्ट ओपेनहाइमर को लेकर काफी दिलचस्प बाते थी, जिसकी कड़ियों भारत के कई किस्सों से जुड़ी हुई नज़र आ रही है. और किताब में कुछ ऐसा दावा किया गया है जिसकी वजह से ही भारत में रोबर ओपेनहाइमर चर्चा का विषय बन रहे हैं. जहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और रोबर्ट ओपेनहाइमर को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात कही गयी है.
होमी भाभा और ओपेनहाइमर की थी अच्छी दोस्ती
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मशहूर वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपनहाइमर को भारत की नागरिकता को अपनाने के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा था. और इसका खुलासा एक किताब के ज़रिये ही हुआ है. जी हाँ लेखक बख्तियार के दादाभाई ने भारत के मशहूर भौतिक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की एपूरी जीवनी लिखी थी, जोकी इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज़ हुई है. इस किताब में होमी भाभा और ओपेनहाइमर की अच्छी दोस्ती के बारे में भी बताया गया है. जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कथनों के बारे में भी चर्चा की गयी है.
इस तरह मिला था रोबर्ट हाइमर को भारत आने का प्रस्ताव
किताब की माने थे जब रोबर्ट ओपेनहाइमर ने परमाणु बम का आविष्कार किया था, तब उन्होंने इसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में भी जाना था. जिसके बाद ही इसके निर्माण को लेकर वो खिलाफ हो गए. साथ ही उन्होंने हाइड्रोजन बम बनाने से इनकार कर दिया था. और इसको इनकार करने के बाद वो अमेरिका सरकार के खिलाफ जांच बिठा दी थी, साथ ही 1954 में उनके ऊपर से सुरक्षा भी छीन ली गयी थी. और ये किताब दावा करता है की ये वही दौर था जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जोभी हामा के कहने पर कई बार रोबर्ट हाइमर को भारत आने और बसने के लिए कहा था.


Download Android App
Download iOS App



