कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। दूसरी तरफ काफी समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही है। नए अध्यक्ष को लेकर सियासी बयानों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगतार राहुल गांधी की पैरवी कर रहे है।और अब उनके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा है।रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलिकेट की एक अहम बैठक हुई है। बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर ऐसा प्रस्ताव दो राज्यों से भी आए तो इस मामले में राहुल गांधी को विचार करना चाहिए।अशोक गहलोत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सिर्फ राहुल गांधी को ही देखना चाहते है। गहलोत की रणनीति अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं इसके अलग-अलग मायने भी निकाले जा रहे है।

गहलोत काफी समय से मीडिया के जरिए बयान देकर गांधी परिवार के प्रति आस्था प्रकट करते है। उनके इन बयानों से साफ जाहिर होता है कि वो गांधी परिवार के सबसे वफादार नेता में एक है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए नाम तो राहुल गांधी का ही आ रहा है, लेकिन इस बट का पता तो आने वाले समय में ही चलेगा कि आखिर इस पद पर कोण होगा।


Download Android App
Download iOS App



