आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग शेयर की बेडरूम सेल्फी, कपल की नजदीकियां देख फैंस कर रहे ऐसे कॉमेंट

Summary :

‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इस बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। जिस पर कपल के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब
सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है
, वहीं दर्शकों से फिल्म को काफी प्यार भी मिल
रहा है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। इस
रियल लाइफ कपल को रीयल लाइफ में भी लोगों ने उतना ही पसंद किया है। वहीं ऐसी बीच
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ अपनी रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की
है जिस पर दोनों के फैंस कॉमेंट्स की बारिश कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रणबीर की एक फोटो
शेयर की है। यह एक मोनोक्रोम तस्वीर है जिसमें दोनों का सिर्फ फेस दिख रहा है। ये
रणबीर- आलिया का क्लोज अप फोटो है जहां एक तरफ रणबीर बहुत ही क्यूट अंदाज में अपनी
वाइफ आलिया को गले लगाए हुए उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। दूसरी तरफ रणबीर की बाहो
में आलिया मुस्कुराती नजर आ रही है।

इस तस्वीर में रणबीर- आलिया मेड फॉर इच अदर नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फैंस को
भी ये फोटो खूब पसंद आई है और वो फोटो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फोटो पर
फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे है। कोई आलिया और रणबीर को क्यूट कपल बता रहा है
तो कह रहा है कि आलिया के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। तो कुछ यूजर्स तो
आलिया से उनकी डिलीवरी डेट को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब करीब
200 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को वर्ल्ड वाइड दर्शकों से काफी अच्छा
रिस्पॉन्स मिल रहा है
, वहीं फिल्म
लगातार बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा
मौनी रॉय
, अमिताभ बच्चन अहम किरदार
में नजर आए हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और शाहरुख खान फिल्म में कैमियो
रोल में है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor explain the magic of 'Brahmastra' | Mashable

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के
निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल
2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा
के साथ फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया लीड रोल में दिखेंगी।

Desk Team