साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अभी काफी समय बाकी है, लेकिन अभी से ही विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ कमर कस चुकी है। उन पार्टियों में सबसे पहला नाम जनता दाल यूनाइटेड का है। जी, हां नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू लगातार बीजेपी के खिलाफ रणनीति बना रही है।
वही, अब जेडीयू के लोकसभा के प्लान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कटाक्ष किया है और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त होगी। मोदी का बयान तब सामने आया है, जब काफी समय से चर्चा चल रही थी कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर या मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है।
मिर्जापुर से चुनाव लड़ सकते है नीतीश कुमार
बता दें, सुशील मोदी ने यह भी कहा, ‘ नीतीश कुमार अब बिहार से इतना भयभीत हो गए है की अब यूपी का रुख कर रहे है, उनको सब पता है की बिहार के अंदर उनके लिए दो सीट भी जीतना कितना मुश्किल होगा। उनके सहयोगी ने उन्हें सुझाव दिया है कि वो फूलपुर से चुनाव लड़ें। लेकिन क्या फायदा ? जहां से भी नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह फूलपुर हो या मिर्जापुर हो उनकी जमानत जब्त होगी।’
हम आपको बता दें, मोदी ने यह भी कहा कि आजमगढ़ और रामपुर का लोकसभा उपचुनाव हुआ। दोनों क्षेत्र समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। लेकिन, जीत किसकी हुई थी, हमारी हुई थी। आज तक जिसने भी भाजपा को धोखा दिया है, उसकी जमानत जब्त होकर रही है। चाहे वो कही से भी चुनाव लड़ ले।


Download Android App
Download iOS App



