दिल्ली से लेकर पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फ़बारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लोग भीषण ठंड का प्रकोप झेल रहे है। वहीं दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे जबकि अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शीतलहर से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हुई है।
‘बहुत खराब’ श्रेणी में दिल्ली की हवा
दिल्ली में आज की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई। SAFAR के मुताबिक, आज की सुबह औसतन एयर क्लालिटी इंडेक्स (AQI) 385 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में 26 दिसंबर यानी रविवार तक सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।

राजस्थान के शहरों का हाल
राजस्थान के जयपुर में 10 डिग्री तक न्यूनतम तापमान जा सकता है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।इसके अलावा, चुरू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू में आज सबसे कम तापमान 10 डिग्री और सबसे अधिक तापमान 18 डिग्री रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App



