ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज में लगातार दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लिश टीम ने कप्तान जो रुट ने अपने गेंदबाज़ों की आलोचना की थी जिसपर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि रणनीति को मैदान में उतारा जा सके। दरअसल मैच के बाद रूट ने पहली पारी में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी।

पोंटिंग ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा, ”यह बयान चौंकाने वाला है। गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? फिर आप कप्तान क्यों हैं?” उन्होंने कहा, ”अगर आप अपने गेंदबाजों को प्रेरित नहीं कर सकते कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, तो आप मैदान पर क्या कर रहे हैं?” ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले रिकी पोंटिंग ने कहा कि यह रूट की जिम्मेदारी है कि वह गेंदबाजों को प्रेरित करें।

उन्होंने कहा, ”अगर वे आपकी बात नहीं सुन रहे तो उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा सकते है। किसी और को मौका दें जो आपके लिए यह करेगा। आप मैदान पर उनके साथ बेहतर तरीके से बातचीत कर के बता सकते हैं कि आपको क्या चाहिए।” इस पहले मैच हारने के बाद रूट ने कहा था कि इंग्लैंड की टीम फिर से उस गलती को दोहरा रही है, जैसा कि उसने 2017-18 में सीरीज को 0-4 से गंवाने के दौरान किया था।


Download Android App
Download iOS App



