अगर आप डेबिट कार्ड या एटीएम धारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। जी हांं भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि अब से एटीएम से कैश निकालने पर एक्स्ट्रा चार्जेज लगेगे। बता दें कि ये नए नियम 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। इसका मतलब अगले महीने से ग्राहकों को बैंक मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपये के जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज करेगा। वहीं आरबीआई ने इसके पीछे का कारण ज्यादा हो रहे इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट ट्रांजेक्शन को बताया है।
10 जून, 2021 से आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार, बैंक ग्राहकों को 1 जनवरी, 2022 से 20 रुपये के बजाय प्रति लेनदेन 21 रुपये का भुगतान करना होगा, यदि वे मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक हैंं। हालांकि, ग्राहक अपने बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन आराम से कर सकते हैं। इसके अलावा RBI ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से 6 रुपये करने की इजाजत दी है।
1 जनवरी से लागू होगें नए इंटरचेंज फीस के नए नियम
Watch out today at 11:00am the launch of two innovative and people centric schemes of RBI by PM @narendramodi in the presence of FM @nsitharaman and RBI Governor @DasShaktikanta
#RBIRetailDirect #RBIOS
Watch the event live athttps://t.co/vTtSrYRM9r https://t.co/164Dczn9QJ pic.twitter.com/cds1tbD0J9— RBI Says (@RBIsays) November 12, 2021
ग्राहक अपने बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन यानि ट्रांजेक्शन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र बने रहेंगे। इसके साथ वे मेट्रो सिटी में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और नॉन मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकतें हैं। इससे पहले RBI ने केंद्र सरकार से मिलकर एक स्किम भी लॉन्च की थी।


Download Android App
Download iOS App



