दिग्गज कारोबारी अडानी को जेड प्लस सिक्योरिटी, आईबी ने दिया था इनपुट

Summary :

देश के दिग्गज उधोगपति गौतम अडानी को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हैं। बताया जा रहा हैं सिक्योरिटी देने का फैसला आईबी के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अडानी को यह सुरक्षा दी गई है।

देश के दिग्गज उधोगपति गौतम अडानी को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हैं। बताया जा रहा हैं सिक्योरिटी देने का फैसला आईबी के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अडानी को यह सुरक्षा दी गई है। सिक्योरिटी का पूरा खर्चा अडानी संस्थान करेगा। 
गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड गौतम अडानी के घर पर रहेंगे,6 राउंड द क्लॉक पीएसओ,12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वाचर्स शिफ्ट में और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे।  
आपको बता दे की गौतम अडानी से पहले केंद्र सरकार मुकेश अंबानी के परिवार को जेड प्लस सिक्योरिटी दे चुकी हैं । जिसके खिलाफ सुप्रीमकोर्ट तक याचिका लगाई गई थी। लेकिन सुप्रीमकोर्ट ने अंबानी परिवार को राहत देते हुए सिक्योरिटी को बरकरार रखा था। 
 

Desk Team