चीन और ताइवान के बीच युद्ध के आसार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चीन अपनी ताकत को दिखाकर ताइवान जैसे छोटे देश को डरा रहा है। इसी बीच चीन ने बुधवार को घोषणा की कि उसने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइपे यात्रा के खिलाफ ताइवान के आसपास 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार ने ट्वीट किया कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पूर्वी थियेटर कमान ने कहा कि ताइवान के आसपास संयुक्त सैन्य अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पूर्वी थियेटर कमान के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी के हवाले से कहा कि कमान ने हाल में ताइवान द्वीप के आसपास समुद्र और आसमान में संयुक्त सैन्य अभियान संचालित किये और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा किया।
यी ने कहा कि पीएलए की थियेटर कमान ताइवान जलडमरूमध्य में बदलते हालात पर करीब से नजर रखेगी, प्रशिक्षण और युद्धक तैयारियां करेगी, नियमित रूप से लड़ाकू तैयारियों के साथ पुलिस गश्त करेगी और राष्ट्रीय संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की पुरजोर रक्षा करेगी।


Download Android App
Download iOS App



