नोएडा गांजा तस्करी: एंटी नारकोटिक्स टीम और नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने एनसीआर में गांजे की तस्करी करने वाले तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
Highlights
. नोएडा गांजा तस्करी का मामला सामने आया
. गांजे की तस्करी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा गांजा तस्करी
एंटी नारकोटिक्स टीम और नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तस्करों(नोएडा गांजा तस्करी) के कब्जे से 24.5 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर पिछले पांच सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। दो आरोपी बीटेक और एक 12वीं पास है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तस्कर पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को ज्यादातर टारगेट करते थे।
गांजे की तस्करी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अपूर्व राज पांडे, ऋषि राज और आयुष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। तीनों ओडिशा और बिहार से गांजा लाकर नोएडा और एनसीआर में बेचते थे।पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ओडिशा और बिहार से गांजा लाते थे। गांजे को बैग और ट्रॉली में छिपाकर रखा जाता था।
एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी ओडिशा और बिहार से नशीले पदार्थों को लाकर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और हाथरस समेत अन्य इलाकों में बेचते थे। आरोपी उन इलाकों को चिन्हित करते थे, जहां ज्यादातर पीजी और हॉस्टल हैं। इनके गैंग के अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





