UP बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार रविवार को खत्म हो जाएगा। रविवार दोपहर 12.30 बजे बोर्ड मुख्यालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा 2018 की परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम से एक दिन पहले बोर्ड मुख्यालय में चहल-पहल रही। जिस कमरे में प्रेस कान्फ्रेंस होनी है वहां साफ-सफाई करवाने के साथ ही कुर्सी-मेज, कूलर वगैरह लगाया गया। यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन शिव लाल की निगरानी में तैयारियों को अंजाम दिया गया।
बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 66.37 लाख परीक्षार्थियों में से 55 लाख शामिल हुए और बाकी ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी। इन छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ उनके भविष्य की दिशा भी तय हो जाएगी। इनमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मेडिकल इंजीनियरिंग के फार्म भरे हैं। बीसीए, बीबीए, बीएफए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में भी जाने का सपना पाले हुए हैं। परिणाम आने के साथ ही इन लाखों बच्चों के सपनों को पंख लग जाएंगे और वे अपना मुकाम हासिल करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



