UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 3 गिरोह के 12 सदस्यों सहित अबतक कुल 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये शातिरों में सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक लैब टेक्नीशियन भी शामिल है और इनके पास से कई ब्लैंक चेक, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही ब्लू टूथ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वॉकी टॉकी बरामद किया गये हैं।
Highlights:
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार
- वॉकी-टॉकी से नकल कराने वाले तीन गिरोह का भंडाफोड़
- ‘गिरफ्तार अभय कुमार श्रीवास्तव गैंग प्रथम का लीडर’
वॉकी-टॉकी से नकल कराने वाले तीन गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि बलिया में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले,परीक्षा केन्द, के बाहर से ब्लूटूथ/वॉकी-टॉकी से नकल कराने वाले तीन गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
‘गिरफ्तार अभय कुमार श्रीवास्तव गैंग प्रथम का लीडर’
तीन गिरोह के गैंग प्रथम में अभय कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार राम और रुकुमेश पाल, गैंग द्वितीय में फतेहबहादुर राजभर, अजीत यादव और वरुण कुमार यादव तथा गैंग तृतीय में गिरिजाशंकर, अमित यादव, विशाल यादव, अंकित यादव व निखिल यादव साथ ही खेजुरी थाना क्षेत्र के करीयापार मसुमपुर निवासी उपेन्द, यादव के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभय कुमार श्रीवास्तव गैंग प्रथम का लीडर है तथा सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
‘अभ्यर्थियों से लिये गए आठ लाख 99 हजार रुपये समेत गिरफ्तार’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गैंग के सदस्य अभ्यर्थियों को झांसा देकर चयन कराने और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर अभ्यर्थियों से लम्बी धनराशि वसूल करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से कई ब्लैंक चेक, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही ब्लू टूथ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाकी टाकी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके पूर्व भी रसड़ थाना क्षेत्र से पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले एक व्यक्ति सलीम को अभ्यर्थियों से लिये गए आठ लाख 99 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया था।
निर्धारित एडवांस वसूलने की फिराक
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में रसड़ थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस भर्ती परीक्षा में एक व्यक्ति सलीम अन्सारी पुत्र नईमुद्दीन अन्सारी निवासी उत्तर पट्टी, थाना रसड़, जनपद बलिया सक्रिय है तथा सलीम पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झाँसा देकर वसूली करने के साथ ही कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धनार्जन कर रहा है तथा निर्धारित एडवांस वसूलने की फिराक में है।


Download Android App
Download iOS App



