उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 1594 नए मामले आये सामने, 28 लोगों की मौत

Summary :

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,594 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा मंगलवार को 983 पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,594 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा मंगलवार को 983 पहुंच गया। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 13, 760 है।
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1594 नये मामले सामने आये हैं। अवस्थी ने बताया कि 24, 981 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 28 और मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 983 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से सोमवार को पांच-पांच पूल के 2447 पूल लगाये गये, जिनमें से 366 पूल संक्रमित पाये गये । दस-दस नमूनों के 382 पूल लगाये गये और इनमें से 71 पूल संक्रमित निकले। अवस्थी ने कहा, ”इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी सूरत में जांच के कार्य में कोई कमी ना आये।”

Desk Team