बरेली जिले के इज्जतनगर इलाके में पानी की टंकी के निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से 19 मजदूर मलबे में दब गए। अधिकतर मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दे गयी । दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिक वजन के कारण गिरा लेंटर
पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के अनुसार ज्यादा रोशनी नहीं थी जिसके कारण यह पता नहीं चल सका कि एक छोर पर निर्माण सामग्री ज्यादा डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि वजन अधिक होने से लेंटर गिर गया। जिलके मलबे में 19 मजदूर दब गये। सभी की उम्र 25 से 40 साल के बीच है।
आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस कर रही हैं रेस्क्यू
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मजदूरों को निकालना शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



