छोटे परदे के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल खबर ये आ रही हैं की कॉमेडियन को हार्ट अटैक आ गयी हैं। जिसके वजह से उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया हैं। वही अब कॉमेडियन के इलाज के लिए एम्स के सीनियर डॉक्टर लगातार बने हुए हैं।कॉमेडियन के हार्ट अटैक होने के पीछे की वजह भी सामने आई हैं। जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं।

दरअसल खबर की माने तो ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद वो वहीं पर बेहोश हो गए। वही आनन फानन में लोग उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। जिसके बाद फौरन उनका इलाज शुरू किया गया। वही बेहोशी के हालत में कॉमेडियन को लिहाजा दो बार CPR देकर रिवाइव किया गया।

फिलहाल उनकी हालत नाजुक है जिस पर एम्स के डॉक्टर की टीम उनकी लगातर उनकी निगरानी कर रही हैं। वही राजू श्रीवास्तव पहले से ही दिल के मरीज रह चुके हैं। ऐसे में ट्रेड मिल पर भागना और इतनी हार्ड एक्सरसाइज करना कॉमेडियन के लिए काफी भारी पड़ता हुआ दिख रहा हैं। वही राजू श्रीवास्तव की गिनती देश से चहिते और मशहूर कॉमेडियन के रूप में की जाती हैं।

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के कई पॉपुलर शो किए हैं।और उस शो से कॉमेडियन ने खूब शौहरत भी कमाई हैं।एक दौर था जब हर कोई राजू श्रीवास्तव के कॉमेडी का फैन हुआ करता था। यूं तो उन्होंने कई फिल्में भी की हैं लेकिन उन्हें लेकिन उन्हें असली पहचान द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से ही मिली हैं।

वेल अब हम भी यही प्राथना करते हैं की उनकी स्वास्थ जल्दी से सही हो जाए,और वो वापस से लोगों के चेहरे पर अपने अनूठे मजाकियां अंदाज में हसी ला सके।


Download Android App
Download iOS App



