उत्तर प्रदेश के सबसे हाई टेक शहर नोएडा में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 95 मरीज सामने आ चुके है, वहीं शहर के 347 सेक्टर 15ए और एस ए एस फैब्रिकेशन एम-9 साइट 5 कसना इंडस्ट्रियल एरिया को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही नोएडा में हॉटस्पॉट की संख्या 30 हो गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन हॉटस्पॉट को सील किया गया है उनमें से एक 347 सेक्टर 15ए को सील किया गया है और दूसरा एस ए एस फैब्रिकेशन एम-9 साइट 5 कसना इंडस्ट्रियल एरिया , ग्रेटर नोएडा को सील किया गया है। आपको बता दें रविवार को नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीज के 3 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 95 तक पहुंच गया है वहीं कुल 61 संक्रमित मरीजो का इलाज चल रहा है।
रामपुर में कीटनाशक का छिड़काव करने आए व्यक्ति को जबरन पिलाया सैनिटाइजर, हुई मौत
गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को 82 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई जिसमें 79 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई, जबकि तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नोएडा के पॉश सेक्टर सेक्टर 15ए में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और फिलहाल सेक्टर 15 ए में अपने बेटे के यहां रहने आई थी।
बता दें कि नोएडा के 15ए सेक्टर में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बीजेपी सांसद महेश शर्मा रहते हैं। जिस मकान में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला पाई गई हैं, उससे मात्र 200 मीटर की दूरी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का घर है। इसके अलावा सेक्टर 15-ए में देश के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति तथा राजनेता रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



