फराह खान की बेटी ने भूखे जानवरों के खाने के लिए जुटाई इतनी रकम , सोशल मीडिया ने जमकर की तारीफ

Summary :

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस संकट के समय में बढ़ चढ़ कर मदद के लिए आगे आये है। मशहूर बॉलीवुड निर्देशक फराह खान की 12 साल की बेटी ने इस महामारी के दौरान बेघर और आवारा जानवरो के लिए मदद जुटाई हैं।

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस संकट के समय में बढ़ चढ़ कर मदद के लिए आगे आये है। मशहूर बॉलीवुड निर्देशक फराह खान की 12 साल की बेटी ने इस महामारी के दौरान बेघर और आवारा जानवरों को खाना खिलाने के लिए Rs70,000 की मदद जुटाई हैं और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें,  फराह खान की बेटी ने ये पैसे पैट के स्केच बनाकर इकट्ठा किये है। फराह खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया , ‘मेरी 12 साल की बेटी आन्या (Anya Kunder) ने पांच दिनों में 70 हजार रुपये कमाए हैं, आपके पैट के स्केच बनाकर, हर स्केच का एक हजार रुपये. सारे पैसे जरूरतमंदों को खाना खिलाने के लिए दान दे दिए. उन सभी दयालु लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच ऑर्डर किये और इस काम में डोनेट किया।’
फैन को फराह का विडियो पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है और इस विडियो को अब तक 300,000 से अधिक बार देखा गया था। इस ट्वीट को 14,000 से ज्यादा लाइक्स मिले है। मशहूर हस्तियों सहित कई लोगों ने उनकी पहल के लिए अन्या की प्रशंसा की है।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन :
दीया मिर्जा, सोफी चौधरी और रितेश देशमुख सहित बॉलीवुड हस्तियों ने वीडियो पर तारीफ में कमेंट किये है। 
देशमुख @ रीतेश ने ट्वीट किया: “वह अद्भुत है – भगवान उसे आशीर्वाद दे – सभी के लिए ये एक प्रेरणा है।”
दीया मिर्जा ने टिप्पणी की (@deespeak): “यह बहुत अद्भुत है …”
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (@Soni_Razdan) ने ट्वीट किया: “यह बहुत ही अद्भुत प्रतिभा है! वाह बहुत ही टैलेंटेड लड़की है। ”
नील नितिन मुकेश ने पोस्ट किया: “ये बेहद दिल खुश करने वाला है , आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद ।”
इसी तरह कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने फराह खान की बेटी के इस कदम की तारीफ में ट्वीट किये है और उनकी सराहना की है। 

Ujjwal Jain