उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीते चौबीस घंटे में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए कई हादसों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दिल्ली से फिरोजाबाद जा रही एक कार बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलीगढ़ी के पास बेकाबू होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार दंपत्ति समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी दुर्घटना मांट-नौहझील मार्ग पर हुई जहां बिजौली गांव के निकट कार तथा टाटा मैक्स में आमने-सामने की भिड़ंत में 32 वर्षीय लालाराम की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
CAB पर छात्रों के विरोध को देखते हुए AMU में सुरक्षा बढ़ाई गयी
वहीं इससे पहले बुधवार सुबह हुए एक हादसे में एक टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें 19 लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक कार का टायर फटने के कारण वह वहां से गुजर रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



