उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बंद कमरे में एक साथ 50 लोगों का ब्रेनवाश किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने बाइबल की पुस्तकें व साहित्य बरामद किए हैं।
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने बताया, ‘हम लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे, जहां एक कमरे में लगभग 50 महिलाओं व पुरूषों को इकट्ठा कर उनका ब्रेनवाश किया जा रहा था, लोगों को समझाया जा रहा था कि यदि आप परमेश्वर को अपनाओगे तो आपके पास पैसा, समृद्धि आएगी। मामले का पता चलते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई।’
यूपी चुनाव: राजभर ने कहा- भाजपा ने मुझे हराने के लिए फातिमा को चुनाव में उतारा है
मामले पर कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों की पहचान हो गई है, जिसमें एक विजय विश्वकर्मा सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि दूसरा राजेश वर्मा कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस का कहना है कि विजय वर्मा ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है और फादर भी है, इन दोनों आरोपियों के ऊपर धारा 188, 298, 504, 506 धारा तीन महामारी अधिनियम व धारा तीन पांच उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन 1921 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



