यूपी के चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान, सबसे अधिक मत लखीमपुरी खीरी में पड़े

Summary :

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बुधवार को शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बुधवार को शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी। आयोग ने कहा कि 57.45 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा शुरुआती सूचना के आधार पर दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों के अंदर मौजूद सभी मतदाताओं का मतदान पूरा हो जाने के बाद ही अंतिम डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। 
5 बजे तक 54.12 फीसदी दर्ज किया गया 

आयोग के अनुसार, बांदा में 57.48 फीसदी, फतेहपुर में 56.96 फीसदी, हरदोई में 55.40 फीसदी, लखीमपुरी खीरी में 62.45 फीसदी, लखनऊ में 54.98 फीसदी, पीलीभीत में 61.42 फीसदी, रायबरेली में 58.32 फीसदी, सीतापुर में 58.30 फीसदी, जबकि उन्नाव में शाम 5 बजे तक 54.12 फीसदी दर्ज किया गया। 
प्रदेश में कुल 2.13 करोड़ मतदाता हैं 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चौथे चरण के मतदान में मतदाताओं ने 624 उम्मीदवारों में से नौ जिलों की 59 सीटों से विधायकों को चुनने के लिए मतदान किया है। प्रदेश में कुल 2.13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.14 करोड़ पुरुष, 99.3 लाख महिलाएं और 966 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। आयोग ने कहा कि 24,643 मतदान केंद्रों में से 13,817 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। हर बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,250 रही।

Desk Team