उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 61 और लोगों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि 4,677 नये मामले सामने आये हैं, राज्य में अभी तक कुल 1,92,382 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 2,987 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, 49,288 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,40,107 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा 31,06,348 तक पहुंच गया है और 57,542 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 23,38,035 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



