यूपी के सम्भल में घने कोहरे की वजह सड़क दुर्घटना में 7 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Summary :

उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को घने कोहरे की वजह से सड़क हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गयी। धनारी क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस और गैस टैंकर के बीच हुयी।

उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को घने कोहरे की वजह से सड़क हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गयी। धनारी क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस और गैस टैंकर के बीच हुयी। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिले के आलाधिकारी मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है 
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह धनारी थाना अंतर्गत आगरा-मुरादाबाद राजमार्ग पर अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और गैस टैंकर में आमने-सामने भिडंत हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उक्त घटना में पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है व मौके पर बचाव और राहत कार्य चल रहा है । 
लखनऊ में सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

राहुल ने किया सेना के शौर्य को नमन, कहा- ये उस समय की बात है जब पड़ोसी देश मानते थे भारतीय PM का लोहा

Desk Team