उत्तर प्रदेश : सीतापुर में दो कारखानों के बीच पाइपलाइन में गैस लीक से एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत

Summary :

एक कालीन कारखाने और एक एसिड कारखाने के बीच स्थित एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार सुबह एक परिवार के सात लोगों की मौत एक साथ हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा चंदनपुर गांव स्थित एक एसिड फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण हुआ है।  मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे हैं।

एक कालीन कारखाने और एक एसिड कारखाने के बीच स्थित एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और जिला कलेक्टर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। प्रारम्भिक जाँच के बाद यह सामने आया है कि हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है और पुलिस के तरफ से और जानकारी नहीं दी गयी है।

थाना प्रभारी अजय रावत ने कहा कि घटनास्थल पर रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। गैस रिसाव के कारण कोई भी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें भी जांच के लिए पहुंच रही हैं। गैस के असर से फैक्ट्री के आसपास 5 कुत्तों समेत कई मवेशियों की भी जानें गई है। वहीं,पूरे  इलाके में गंध फैलने से लोग सदमे में हैं।

Desk Team