साईं बाबा के भक्तों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास होता है। हर गुरुवार को साईं मंदिर में भक्त जाते हैं। साईं के मंत्रों का जप भी भक्त साईं मंदिर में जाकर करते हैं। भजन कीर्तन साईं के नाम पर भक्त गाते हैं। अगर आप भी अपनी कोई मुराद पूरी करना चाहते हैं तो भगवान साईंनाथ के इन चमत्कारी मंत्रों का जम महज 7 गुरुवार कर लें।

ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जांएगी। ध्यान रहे कि इन मंत्रों का जाप ग्यारह सौ बार श्रद्धापूर्वक हर गुरुवार के दिन कर लें। बाबा साईंनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएंगे और उनकी हर मनचाही मनोकामना पूर्ण कर देंगे।
इनमें से किसी एक साईं मंत्रों का जाप 7 गुरुवार को कर लें

1- ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात।
2- ॐ साईं गुरुवाय नम:
3- ॐ शिर्डी देवाय नम:
4- ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
5- ॐ अजर अमराय नम:
6- ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
7- ॐ साईं राम
8- ॐ साईं देवाय नम:

साईं नाथ का ध्यान करने से गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही कामों में आ रही बाधा भी दूर हो जाती हैं। इन मंत्रों का जप करने से साईं बाबा के भक्तों का भाग्य चमकना शुरु हो जाता है। साईं बाबा दरबार शिर्डी के साथ देश के बाकी साईं मंदिरों में भक्त गुरुवार के दिन जाकर अपने कष्टों को दूर करने की प्रार्थना सांईं बाबा से करते हैं।
जीवन रक्षा की इन चमत्कारी साईं स्तुति की प्रार्थना उपरोक्त मंत्रों का जप करने के बाद करें।
साईं प्रर्थना
1.पल-पल जो रक्षा कें, सद रहें जो साथ ।
सो हमरी रक्षा करें, समर्थ साई नाथ ॥
जो निज तन में दिखलायें, राम, कृष्ण, हनुमान ।
सो हमरी रक्षा करें, साईनाथ भगवान ।।

2. जिनकी धूनी जले निरंतर, वर दे जिनके हाथ ।
सो हमरी रक्षा करें, सद्गुरु साई नाथ ॥
जिनकी जीवन लीला से मिलते निर्मल ज्ञान ।
सो हमरी रक्षा करें, साई क़ृपानिधान ॥

3.जो हैं शामा के सखा, म्हालसापति के नाथ ।
सो हमरी रक्षा करें, सद् गुरु साई नाथ ॥
रोग-शोक जो दूर करें, दें संकट को टाल।
सो हमरी रक्षा करें, दीनानाथ दयाल ॥

4.जो बांटें उदी सदा, रक्ख़े सिर पे हाथ ।
सो हमरी रक्षा करें, रहें सर्वदा साथ ॥
जिनके चरणों में बसें सारे तीर्थ महान ।
सो हमरी रक्षा करें, साई करुणावान ॥


Download Android App
Download iOS App



