यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, नई तैनाती का आदेश जारी

Summary :

योगी सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, नई तैनाती के आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को 9 आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों में डॉ. के एंजिलरशन को आईजी के रूप में 112 यूपी पुलिस लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मनोज कुमार सोनकर को डीआईजी पीएसी वाराणसी भेजा गया है। वहीं, शगुन गौतम को एसपी एपीटीसी सीतापुर के रूप में तैनात किया गया है।

राजेश कुमार सिंह को एसीपी वाराणसी, देवरंजन वर्मा को डीआईजी नियम एवं ग्रंथ यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ का पद सौंपा गया है। वहीं, अपर्णा गुप्ता को एसपी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है और सूरज कुमार राय को सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण तबादला आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का हुआ है। उन्हें उत्तर प्रदेश फायर सर्विस का डीजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले 5 जनवरी को योगी सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। 2010 बैच के आईपीएस सुनील कुमार सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया था। वहीं, आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.