घर आए मेहमान ने ली पत्नी की इज्जत…सदमे में पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम जिससे मचा हड़कंप

Summary :

अतिथि ने किया अनर्थ, पति ने किया चौंकाने वाला काम

आगरा के फतेहपुर सीकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब घर आए मेहमान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सदमे में महिला के पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव फतेहपुर सीकरी में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घर आए एक मेहमान ने घर की महिला के साथ ही दुष्कर्म किया, जिसके बाद इस सदमे को सहन न कर पाने की वजह से महिला के पति ने जहर खा कर अपनी जान दे दी।

क्या है पूरा मामला?

इस घटना ने न सिर्फ परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक युवा के पिता ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 28 मई को मनिया थाना का रहने वाला गिर्जार उनके घर आया था। घर पर महिला के पति न होने की खबर जानकर आरोपी गिर्जार ने उसके साथ रेप किया। इस घटना को सुनने के बाद महिला के पति ने 30 मई को जहर खा लिया, जिससे उसकी जान चली गई।

इतने धाराओं में केस दर्ज

इतने धाराओं में केस दर्ज

इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने आगे बताया कि रिश्तेदार ने घिनौनी हरकत की है और रिश्तों को शर्मशार किया है। घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने इस घिनौनी हरकत पर आक्रोश जताया है।

बेजुबानों को घर में रखकर आप खुद पर कर रहे एहसान! रिसर्च में दावा खुशियां बढ़ती हैं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।