लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है,जिसमे मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की हत्या कर दी गई है। गोमतीनगर के विश्वास खंड -3, का रहने वाला विश्वजीत पुंडीर बुधवार को अपने घर के कमरे में बुरी हालत में खून से सने हुए मिले। जिसके बाद परिवारवालों ने घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमरे में हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था और उनके शरीर पर कई जख्म थे। जो वारदात वाली जगह पर मारपीट की ओर इशारा कर रहे हैं। लखनऊ पुलिस की टीम, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता ब्रिज कॉरपोरेशन से रिटायर हुए हैं। वारदात के वक्त घर में सिर्फ तीन लोग ही मौजूद थे। कमरे में जहां उनका शव मिला वहां चारों तरफ खून ही खून फैला मिला है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि हत्या से पहले उनके साथ काफी जोर जबरदस्ती व मारपीट की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



