उत्तर प्रदेश में मामूली कहासुनी पर युवक की चाकू मार कर हत्या

Summary :

शाहजहांपुर जिले में रामलीला देख कर लौट रहे एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी गयी तथा उसके छोटे भाई को ईटों के प्रहार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

शाहजहांपुर जिले में रामलीला देख कर लौट रहे एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी गयी तथा उसके छोटे भाई को ईटों के प्रहार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि बाडूजई में रहने वाला अरुण (19) बुधवार की रात अपने भाई के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आयुध फैक्ट्री परिसर में आयोजित रामलीला देख कर लौट रहा था। 

कश्मीर पर जिनपिंग का यू-टर्न, कहा- संयुक्त राष्ट्र चार्टर हिसाब से सुलझाना मामला

रास्ते में पोस्ट ऑफिस के पास कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गयी। हालांकि उस वक्त कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। उन्होंने बताया कि आगे आकर ओवर ब्रिज के नीचे उन लोगों ने अरुण को पकड़ लिया और उसके पेट में चाकू से कई वार किये। साथ ही ईटों से भी उस पर प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
त्रिपाठी ने बताया कि हमलावरों ने उसके छोटे भाई को भी ईटों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Desk Team