उत्तर प्रदेश में एक दरोगा पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा पर महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला (30) ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि किसी मामले की शिकायत लेकर वह बरखेड़ा थाने पर गई थी, जहां दरोगा रामगोपाल ने उसकी तहरीर लेकर उसका फोन नंबर भी ले लिया था।
आरोप है कि इसके बाद दरोगा उसके साथ फोन पर लगातार अश्लील बातें करता रहा, हालांकि उसने कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। महिला का आरोप है कि गत दो फरवरी को दरोगा ने उसे फोन कर बीसलपुर स्थित पटेल नगर कॉलोनी में अपने कमरे पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और इसका विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी।
समलैंगिक होने पर किया गया था बर्खास्त, हाई कोर्ट ने दिए बहाली के आदेश
पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद वह थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और तब वह पुलिस अधीक्षक के पास गया। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर आज बुधवार को बरखेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया बरखेड़ा में तैनात दरोगा रामगोपाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है ताकि जांच प्रभावित न हो।


Download Android App
Download iOS App



