उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर डाली। दरअसल युवती से छेड़खाड़ करने के आरोप में परिवार ने रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा। परिजनों से रिक्शा चालक को खिड़की से बांधकर पीटा। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ये मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायण पुरी मोहल्ले का है।
बताया जा रहा है रिक्शा चालक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद युवती ने जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को जमकर पीट डाला।
ACP अभिषेक कुमार ने बताया,’सोशल मीडिया पर एक ई-रिक्शा चालक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई जिसमें तथ्य सामने आया कि रिक्शा चालक द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई।


Download Android App
Download iOS App



