हाथरस, बलरामपुर के बाद यूपी के भदोही में दलित किशोरी से बर्बरता, सिर कुचलकर हत्या

Summary :

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं और उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है।

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं और उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है।
 लड़की के घरवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी को मार दिया गया । पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारीपुर गांव में दोपहर बाद हुई। परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी। 
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की चौदह साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला। उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधियों की खोजबीन की जा रही है। 

Ujjwal Jain