उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जनपद आगरा की यात्रा के दौरान मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार का प्रयास है कि आगरावासियों को जल्द से जल्द मेट्रो रेल की सौगात मिले।
मौर्य ने कहा कि मेट्रो इस ऐतिहासिक शहर की एक जरूरत है और सरकार का प्रयास है कि आगरा मेट्रो का काम समयबद्ध तरीके से पूरा हो, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को मेट्रो की सुविधा प्राप्त हो सके।
मेट्रो रेल परियोजना आगरा की जनता को जल्द से जल्द मिले – उपमुख्यमंत्री
उन्होंने कहा, ‘‘मेट्रो को पूरा करने का जो निर्धारित समय है उसके हिसाब से काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि मेट्रो रेल परियोजना आगरा की जनता को जल्द से जल्द मिले।’’
बाद में उन्होंने धमौटा के आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक पाठशाला का भी निरीक्षण किया।
उपमुख्यमंत्री ने गौशाला कौलारा कलां के निरीक्षण के दौरान गोवंश की पूजा की और चारा भी खिलाया।
मौर्य ने मेवाली खुर्द पंचायत भवन में जन चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी ब्योरा प्राप्त किया।


Download Android App
Download iOS App



