उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘अब्बाजान’ वाली टिप्पणी पर अभी बवाल शांत हुआ नहीं कि अब ‘चाचाजान’ की एंट्री हो गई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी का ‘चाचाजान’ बता दिया। टिकैत के इस बयान पर यूपी एआईएमआईएम के प्रवक्ता सैयद असीम वकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सैयद असीम वकार ने टिकैत के बयान पर कहा, साल 2017 और 2019 में आप (राकेश टिकैत) बीजेपी को जीता रहे थे। मुसलमानों के कंधों पर बैठकर आप अपनी राजनीतिक दूरी तय कर रहे हैं। 2022 में तय हो जाएगा कि राकेश टिकैत बीजेपी की पिच पर बीजेपी के बल्ले और गेंद से खेल रहे हैं।

इसके साथ ही AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि राकेश टिकैत शॉर्टकट अपनाकर नेता बनना चाहते हैं। जैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल आंदोलन से निकलकर नेता बने, वैसा ही राकेश टिकैत करना चाहते हैं।
कांग्रेस ने भी BJP पर बोला हमला
वहीं कांग्रेस ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी परेशानी में आती है, वहां-वहां ओवैसी उनकी मदद करने आ जाते हैं। इसीलिए बीजेपी के चचाजान हुए। अब ये बीजेपी को बताना होगा कि वो अपने चचाजान से क्या-क्या मदद लेते हैं।
बता दें कि हापुड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी के चाचाजान बता दिया। इसके साथ ही टिकैत ने कहा कि अगर ओवैसी बीजेपी को गाली देंगे, तो वे उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे। क्योंकि वे दोनों एक ही टीम हैं।


Download Android App
Download iOS App



