उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरायमीर थानाक्षेत्र के कुशहां फरिउद्दीनपुर गांव के समीप सोमवार को खराब मौसम के कारण चार सीट वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस छोटे विमान को प्रशिक्षु पायलट द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था जो आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण संस्थान से उड़ान भरी थी, विमान में में सिर्फ एक प्रशिक्षु पायलट सवार था। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि उसमें एक और पायलट सवार था।
सूत्रों ने बताया कि यह विमान केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, अमेठी से संबद्ध था। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और राहत बचाव का काम जारी है।


Download Android App
Download iOS App



