अजय राय बने कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष, कैसे करेंगे पार्टी में बड़ा बदलाव ?

Summary :

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की जगह पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा थी। प्रियंका गांधी के प्रभारी का प्रभाव छोड़ने के बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की जगह पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।   बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा थी। प्रियंका गांधी के प्रभारी का प्रभाव छोड़ने के बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है। एक अक्टूबर 2022 में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।  लोकसभा चुनाव 2024 मे कांग्रेस के लिए UP के किले को भेदना नाक की लडा़ई है। लोकसभा चुनाव जीतने लिहाज से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश कांग्रेस  के लिए बेहद अहम है लेकिन कांग्रेस  की हालत यहा बहुत खराब है। साल 2019 के चुनाव में Congress अपनी सबसे सुरक्षित सीट अमेठी भी हार गयी थी।  ऐसे में बिखरे हुए संगठन को फिर से मजबुत करना और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कैडर तैयार करना अजय राय  की सबसे बड़ी चुनौती होगी।  बता दें की साल 2019 के लोकसभा चुनाव में UP  में Congress  ने सिर्फ  1 सीट रायबरेली से ही जीत हासिल की थी। जहां सोनियां गांधी यहां से सांसद हैं।  साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने केवल 2  सीटें ही अपने नाम समेट पाई थी। 
कौन हैं अजय राय?
अब सवाल उठता है की आखिरकार अजय राय है कौन ? तो आपको बता दें की 19 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में जन्मे अजय राय लगातार 5 बार वाराणसी जिले के पिंडरा निर्वाचन क्षेत्र विधायक रह चुके हैं।  साथ ही अजय राय दो बार 2014 और फिर 2019 में PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हे हार का सामना करना पडा़ था। अजय के बारे में कहा जाता है की वह अपने दम पर चुनाव जीत लेते है और इससे पार्टी को काफी लाभ होगा, अजय की पूर्वांचल के भूमिहार समाज में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।  शायद यही सोचकर कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताया है।  अब देखा होगा की क्या अजय रॉय कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगा पायेगे? 

Desk Team