कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोके जाने की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि यह आजादी और अभिव्यक्ति पर भाजपाई संस्कृति का हमला है।
श्री सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि आखिर भाजपा को कौन सा भय है, जो वह श्रीमती वाड्रा को जाने से रोक रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। वह देश को फासिस्ट व्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है, जिसका पूरी कांग्रेस और देश के संविधान पर आस्था रखने वाले पुरजोर विरोध करेंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सीधी सिंगरौली के सभी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भाजपा की इस फासिस्ट नीति का विरोध करने और श्रीमती वाड्रा का समर्थन करने चुनार पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



