उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि पहले मुलायम सिंह चरखा दांव चलते थे जिसमें विरोधी परस्त हो जाते थे इस बार मायावती के चरखा दांव में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश फंस गये और वह परास्त हो गये।
श्री मौर्य रविवार को औरैया के बिधूना कस्बा में विधायक विनय शाक्य के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि सपाऔर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)का गठबंधन नहीं होता तो दोनों दलों का सूफड़ साफ हो जाता। उन्होंने कहा कि गठबंधन का लाभ बसपा ने उठा लिया वह शून्य से 10 पर पहुंच गयी और सपा 5 की 5 पर ही रही।
उन्होंने कहा कि सपा जिन्हें अपना गढ़ कहती थी वह कन्नौज हो या बदायूं या फिरोजबाद सभी जगह अखिलेश के परिवारीजन तक हार गये। अखिलेश को गठबंधन मंहगा पड़। खुद उनकी किसी तरह आजमगढ़ में इज्जत बची, मुलायम सिंह भी आखिरी चुनाव की बात कहकर किसी तरह चुनाव जीते। अखिलेश यादव मायावती के दांव का शिकार हुये।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के काम एवं विकास में विश्वास जताकर मतदान किया, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन सौ के पार पहुंची है। लोगों भाजपा के पक्ष में मतदान किया जिससे उनकी और राजग को इतनी प्रचंड जीत मिली।
उन्होंने कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने से श्री मोदी जन जन के प्रिय नेता बन गये है और जनता को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में न केवल देश से आतंकवाद का खात्मा होगा बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक महाशक्ति बनके उभरेगा। इस मौके पर विधायक विनय शाक्य, देवेश शाक्य, अमित मिश्रा, बन्टूराव दिवाकर आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



