अखिलेश बोले- लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग तब ही सार्थक साबित होगी जब कोरोना की विस्तृत जांच हो

Summary :

अखिलेश ने कहा कि स्वास्थकर्मियों की सुरक्षा तथा जनता को आवश्यक वस्तुओं की समय से आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगदी की समस्या को खत्म करने के लिये बैंको की व्यवस्था गांव, मुहल्लों तथा कालोली स्तर तक होनी चाहिये।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए  बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी व्यवस्थाओं का महत्व आपदा के समय ही समझ आता है। उन्होंने कहा कि नाम या नम्बर बदलने पर भी इनसे जिनकी सहायता होती ही और जिनका जीवन बचना है वे हमेशा इसके पीछे के मूल प्रेरक को याद करते है।

अखिलेश ने रविवार को ट्वीट कर  ‘‘लॉकडाउन में वरदान साबित हो रही है 108 एम्बुलेंस सेवा’’ का पोस्टर टैग किया है जिसमें 108 एम्बुलेस तथा समाचार पत्र की कंटिग को पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का पोस्टर टैग किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘दूरदर्शी व्यवस्थाओं का महत्व आपदा के समय ही समझ आता है। नाम या नम्बर बदलने पर भी इनसे जिनकी सहायता होती है व जिनका जीवन बचता है, वे सदैव इनके पीछे के मूल प्रेरक को ही याद करते हैं। ऐसी जन-कल्याणकारी व्यवस्थाओं की सफलता देखकर अपने कार्यों के प्रति बेहद संतोष और ख़ुशी होती है।

मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही मनाएं अम्बेडकर जयंती

अखिलेश ने कहा कि स्वास्थकर्मियों की सुरक्षा तथा जनता को आवश्यक वस्तुओं की समय से आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगदी की समस्या को खत्म करने के लिये बैंको की व्यवस्था गांव, मुहल्लों तथा कालोली स्तर तक होनी चाहिये।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की तार्किक मांग तब ही सार्थक साबित होगी जब कोरोना की सघन जांच  हो व स्वास्थ्यकर्मियों को चतुर्दिक सुरक्षा तथा जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मिल सके। नकदी की समस्या को खत्म करने के लिए बैंकों के साथ गांव-मुहल्ले, कॉलोनी स्तर पर व्यवस्था करनी होगी

Desk Team