कोरोना के खिलाफ जंग में सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, 45 हजार लोगों को रोज खिलाएंगे खाना

Summary :

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस महामारी के संकट में बढ़-चढ़ कर मदद के लिए आगे आये है। अभिनेता सोनू सूद भी देश को सहयोग करने के लिए पूरी दरियादिली से जुटे है और हाल ही में उन्होंने जो ऐलान किया है वो एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस महामारी के संकट में बढ़-चढ़ कर मदद के लिए आगे आये है। अभिनेता सोनू सूद भी देश को सहयोग करने के लिए पूरी दरियादिली से जुटे है और हाल ही में उन्होंने जो ऐलान किया है वो एक प्रेरणा बनकर सामने आया है। 
सोनू सूद ने पहले मुंबई में स्थित अपने आलिशान होटल को वायरस प्रकोप के दौरान अथक परिश्रम कर रहे स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के लिए खोला दिया है। होटल में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कोरोना योद्धाओं के खाने पीने और ठहरने की सुविधा का इंतजाम किया गया है जो इस महामारी की वजह से अपने घरों से दूर रहकर दिन रात सेवा में जुटे है। 
अब सोनू सूद ने एक बार फिर अपने बड़े दिल के साथ समाजसेवा में सराहनीय पहल की है। एक्टर ने ऐलान किया है कि वो रोजाना मुंबई के करीब 45,000 लोगों को भोजन कराएंगे। सोनू सूद ने ये पहल अपने पिता के नाम पर लॉन्च किए शक्ति आनन्दम के जरिए की है। सोनू की इस पहल का कई बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वागत किया है। 
सोनू सूद का कहना है कि हम में से कुछ लोग भोजन और आश्रय पाकर खुश हो जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्होंने कई दिनों से भोजन नहीं किया है और यह उनके लिए वास्तव में कठिन है। इन लोगों को मदद की सबसे ज्यादा जरुरत है और मेरे लिए ये सेवा ही सबसे ज्यादा ख़ुशी देने वाली है। 
सोनू सूद ने आगे कहा , ‘इन लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपने पिता के नाम पर एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है, जिसका नाम शक्ति अन्नदानम है। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकूंगा।’ बेशक सोनू सूद की ये पहल एक शानदार कदम है और देश उनके योगदान के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहा है। 

View this post on Instagram

🌏 🕯#9baje9minute

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

इससे पहले , सोनू सूद ने सोशल मीडिया अपर पोस्ट शेयर कर बताया था कि , “यह मेरा सम्मान है कि हम अपने देश के डॉक्टरों, नर्सों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के लिए मदद कर सकें, जो लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। वे मुंबई के विभिन्न हिस्सों से आते हैं और उन्हें आराम करने के लिए जगह की आवश्यकता होती है। हमने पहले ही नगरपालिका और निजी अस्पतालों से संपर्क किया है और उन्हें इस सुविधा के बारे में बताया है।“

View this post on Instagram

🙏

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

Ujjwal Jain