समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेहड़ी-पटरीवालों से प्रधानमंत्री के संवाद पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि पटरीवाले ही भाजपा को सड़क पर लाएंगे। सपा मुखिया ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि भाजपा रेहड़ी-पटरीवालों को ऋण देने की बात भी कह रही है और उनके आत्मनिर्भर होने की विरोधाभासी बात भी। इस झूठी मदद के लिए ‘बड़े लोगों’ ने जितना प्रचार में खर्च किया है अगर इतना सच में रेहड़ी-पटरीवालों को दे देते तो लाखों लोगों का भला हो जाता। पटरीवाले ही भाजपा को सड़क पर लाएंगे।
भाजपा रेहड़ी-पटरीवालों को ऋण देने की बात भी कह रही है और उनके आत्मनिर्भर होने की विरोधाभासी बात भी. इस झूठी मदद के लिए ‘बड़े लोगों’ ने जितना प्रचार में ख़र्च किया है अगर इतना सच में रेहड़ी-पटरीवालों को दे देते तो लाखों लोगों का भला हो जाता.
पटरीवाले ही भाजपा को सड़क पर लाएँगे. pic.twitter.com/hHKhror7fQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2020
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों से वर्चुअल संवाद किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के शुरूआत में कई लोगों ने इससे निपटने की भारत की क्षमताओं पर आशंका जताई।
इस दौरान सरकार ने अपने सभी योजनाओं के केंद्र में लॉकडाउन से सर्वाधिक प्रभावित गरीबों को ही केंद्र में रखा। कोरोना में जब जीवन तकरीबन ठहर गया था उस दौरान इन योजनाओं के प्रगति की गति काबिले तारीफ रही। आजादी के बाद पहली बार लोगों ने ऐसा होते हुए देखा। पूरा देश अपनी पूरी ताकत और संसाधनों के साथ गरीबों के साथ खड़ा रहा।


Download Android App
Download iOS App



