सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है । उन्होंने प्रधानमंत्री के सूर्य नमस्कार वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि हमारे पीएम देश के बेरोजगार युवाओं के पिता के लिए भी कोई आसन बताते तो अच्छा होता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी।
बाराबंकी के एक आयोजन में सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्लीवासियों को बीजेपी की नफरत भरी राजनीति समझ आ गयी है और उन्होंने उसे नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इससे पहले भी कई राज्यों में मुंह की खा चुकी है और दिल्ली के चुनाव में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाएगी।
इसके अलावा उन्होंने आप पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली में एक बार फिर अरविन्द केजरीवाल की सत्ता आएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई राज्यों में भाजपा चारों खाने चित्त हो चुकी है और अब दिल्ली की बारी है जहां उनकी करारी हार होगी।
छत्तीसगढ़: महिला पुलिसकर्मी को धमकी देने के आरोप में BJP नेता और आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी सरकार केवल नाम बदलने में माहिर है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता को बीजेपी पार्टी की असलियत समझाएंगे। जनता को अच्छी एंबुलेंस अच्छे अस्पताल अच्छे स्कूल चाहिए, अच्छी सुविधा चाहिए, किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिलना चाहिए जबकि सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



